फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री गिरिराज के बयान पर भड़के देवबंदी उलमा, बोले- उन्हें नहीं इतिहास की जानकारी, माफी मांगें

Thu, 13 Feb 2020 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को उलमा ने शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि गिरिराज सिंह को शायद इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि देवबंद वह पाक जगह है, जहां से आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व आलिम-ए-दीन कारी इसहाक गोरा ने कहा कि गिरिराज सिंह को दिल्ली चुनाव के नतीजों से सबक लेना चाहिए। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को पढ़ना चाहिए। अंग्रेजों ने जब 1857 की क्रांति को कुचल दिया था, तो मौलाना महमूद-उल-हसन के संगठन रेशमी रुमाल तहरीक ने आजादी के आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। माल्टा की जेल से मौलाना हुसैन अहमद मदनी ने कहा था कि ‘मजहब कौम की बुनियाद नहीं हो सकता’। इस बयान ने स्वतंत्रता सेनानियों में नया जोश भरने का काम किया था। उन्होंने कहा कि देवबंद के बुजुर्गों और उलमा पर आतंकवाद का इल्जाम लगाना तथ्यों से परे और बचकाना है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों की मदद की थी, उनके मुंह से यह बयान शोभा नहीं देता। 

यह भी पढ़ें: मौलाना अरशद मदनी बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी तक डरा हुआ है पूरा देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान दिल्ली में हुई करारी हार की बौखलाहट है। भाजपा के नेता और मंत्री हमेशा से मुल्क में नफरत का जहर घोलने का काम करते रहे हैं। देवबंद की पाक जमीन को बदनाम करने से पहले वह यहां के इतिहास को पढ़ लें। शायद फिर उन्हें अपने बयान पर शर्मिंदगी महसूस हो। मुफ्ती असद ने कहा कि गिरिराज का बयान बेहद शर्मनाक हैं। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें