फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: दारुल उलूम ने मदरसा छात्रों को ट्रेनों में सफर न करने की दी हिदायत, ये है बड़ा कारण

Sun, 20 Jan 2019 10:29 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में मदरसा छात्रों के साथ ट्रेनों में होने वाली मारपीट की घटनाओं को देखते हुए दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने इस वर्ष छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें सफर न करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


रविवार को दारुल उलूम के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुनीरुद्दीन उस्मानी की और से जारी किए गए एलान में कहा गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र ट्रेनों आदि से सफर करने से बचें। क्योंकि इस दौरान जगह जगह चेकिंग होती है और बिना वजह की परेशानी उठानी पड़़ती है तथा इसकी वजह से डर और खौफ का माहौल बन जाता है।

इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह बिना जरूरत के ट्रेन आदि में सफर करने से बचें। एलान में यह भी कहा गया है कि अगर बहुत ज्यादा जरूरत हो तो पूरी अहतियात के साथ सफर करें। इस दौरान किसी तरह की बहस आदि में न पड़ें व सब्र से काम लें और सफर पूरा करने के बाद इधर उधर न जाकर सीधे दारुल उलूम में वापस लौटें।
विज्ञापन


बता दें कि दारुल उलूम ने छात्रों को यह हिदायत इसलिए दी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में छुट्टी के समय पर घरों को जाने वाले मदरसा छात्रों के साथ ट्रेनों में मारपीट की घटनाओं का होना आम बात हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें