इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया। डेहरा गांव निवासी संजय, संतोष और कुलदीप कुमार आदि का कहना था कि पुलिस ने दो बार गांव में दबिश दी। गांव में आए मेहमान को भी पुलिस साथ ले गई।
सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। वहीं, तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते खुफिया विभाग के अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं।
बसपा व सपा नेता कर रहे तृष्टीकरण की राजनीति: त्यागी
डेहरा प्रकरण को लेकर डाक बंगले पर सर्वसमाज की बैठक हुई। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी ने कहा कि डेहरा प्रकरण में सपा, बसपा के नेता तृष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सात वर्षीय बालक जो चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती है, उसकी चिंता न करके उक्त नेता अपहरणकर्ता के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं।
पुलिस निष्पक्ष जांच करे और निर्दोष लोगों के घरों पर दबिश न देकर इसरार के साथ आए अन्य अपहरणकर्ताओं को पकड़े। बैठक में मनीष राणा, अभिषेक त्यागी, विनय त्यागी, रविंद्र शर्मा, शेर सिंह, सुभाष चंद, अमित, ललित, दीपक आदि मौजूद रहे।