उत्तर प्रदेश के देवबंद में जटौला दामोदरपुर गांव की एक महिला ने डीआईजी को पत्र भेजकर संबंधित चौकी प्रभारी व अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में भारती शर्मा ने बताया कि करीब एक माह पूर्व देवबंद निवासी एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिल घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया था। आरोप है कि उस समय संबंधित चौकी प्रभारी भी मौजूद थे।
उन्होंने डायल 112 पर कॉल की। जिसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनके परिवार को बचाया। भारती शर्मा का आरोप है कि चौकी पुलिस जबरन बड़े बेटे कार्तिक को घायल हालत में उठाकर चौकी ले गई और वहां से उसे झूठे मामले में तमंचा दिखाकर जेल भेज दिया।
उन्होंने डीआईजी को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, चौकी प्रभारी ब्रजपाल यादव का कहना है कि महिला के पति देवेंद्र शर्मा के विरुद्ध उत्तराखंड के मंगलौर थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। 11 बाइकें चोरी की बरामद हुई थीं।
उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को मंगलौर पुलिस के एसआई केएस रावत टीम के साथ आए थे। जिनकी आमद और रवानगी दर्ज है। उन्हीं के साथ पुलिस दबिश देने गई थी। यादव ने साजिश के तहत मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोपों को निराधार बताया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/