फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने की देवबंद का नाम बदलने की घोषणा

Sat, 18 Mar 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद के नवनिर्वाचित विधायक कुँवर बृजेश सिंह से इस्लामिक तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम से पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले देवबंद का नाम बदलने की घोषणा की है। सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देवो के स्थान के कारण इस जगह का नाम देओबृंद था। मगर मुगलों ने छेड़छाड़ कर नाम देवबंद कर दिया था।
विज्ञापन


अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो मेरा पहला प्रस्ताव देवबंद का नाम बदल कर देओबृंद करने का होगा। उल्लेखनीय है कि आरएसएस की ओर से इस स्थान को देओबृंद ही कहा जाता रहा है। इस बार भाजपा ने भी स्थानीय स्तर पर इसे मुद्दा बनाया था।

उधर, बजरंग दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के देवबंद का नाम बदले जाने वाले बयान का स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को साखन कलां गांव में आयोजित बैठक में प्रांत गौरक्षा प्रमुख कुलदीप सैनी ने कहा कि कस्बे की पहचान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कारण है।
विज्ञापन


अक्षय धीमान ने कहा कि देवबंद का प्राचीन एवं पौराणिक नाम देववृंद ही है। यदि विधायक द्वारा नाम बदले जाने का प्रस्ताव रखा जाता है तो यह कदम ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य है और समस्त हिंदू समाज इस कदम की सराहना करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें