फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों से की लूटपाट, एक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 24 Nov 2019 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में शनिवार रात्रि बदमाशों ने बाइकसवार तीन युवकों से लूटपाट कर दी। लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवबंद के खुबापुर निवासी सलीम का कोइ रिश्तेदार देवबंद अस्पताल में भर्ती है। शनिवार रात्रि ग्यारह बजे सलीम अपने साथी जुनैद और एहसान के साथ रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वे रणखंडी पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की। 

सलीम के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें