फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: मसला शिया-सुन्नी का नहीं बल्कि हलाल और हराम का है : मदनी

Fri, 08 Jun 2018 08:42 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद
विज्ञापन

सहारनपुर में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने शिया-सुन्नी विवाद पर कहा कि यह मसला शिया-सुन्नी का नहीं बल्कि हलाल और हराम का है। हराम खाना किसी भी ऐतबार से जायज नहीं है, लेकिन अगर हलाल हो तो उसे खाने में कोई ऐतराज नहीं है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मैं शियाओं के साथ बैठकर खाना खाता हूं, मुझे कोई ऐतराज नहीं है। जिस तरह का विवाद खड़ा किया जा रहा है उससे इतना तो साफ है कि यह शिया-सुन्नी का नहीं बल्कि हलाल और हराम का मसला है। जिसे शिया सुन्नी इख्तलाफ (विवाद) से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हलाल खाना शियाओं का हो, सुन्नियों का हो या फिर बिरादरान-ए-वतन (हिंदू भाईयों) के यहां का हो तो उसे खाने में कोई ऐतराज नहीं है। शिया सुन्नी मसले पर दारुल उलूम से लिए गए फतवे पर मदनी ने कहा कि रमजान में अखबार नहीं पढ़ते। बस इतनी बात सामने आई है कि कोई फतवा जारी हुआ है, लेकिन मुझे इल्म (जानकारी) नहीं कि यह फतवा दारुल उलूम से जारी हुआ या फिर कहीं और से। 

पढ़ें : दारुल उलूम के फतवे को लेकर विदेशों तक छिड़ी बहस, तेजी से वायरल हो रहा ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने कहा कि एक जमाने में शियाओं के खिलाफ ये अफवाह फैलाई गई थी कि शिया खाने और पानी में थूक देते हैं। अगर इस अफवाह की बुनियाद पर फतवा दिया है तो मेरा यह कहना है कि अगर ये काम सुन्नी कर रहे हैं तो उनका यहां खाना हराम है। शियाओं को भी वहां नहीं खाना चाहिए। बल्कि मैं तो इससे आगे जाकर कहूंगा कि अगर सगा भाई भी इस तरह का अमल करे तो वहां खाना नहीं चाहिए। मदनी ने जोर देते हुए कहा कि ये शिया सुन्नी का मसला नहीं बल्कि जान बूझकर किया जा रहा है। जो सही नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें