फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लालच में आकर विकास से बना मुस्तफा, मकान मिला न बीवी, छह साल बाद हिंदू धर्म में लौटा शख्स

Fri, 03 Jan 2020 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी और मकान के लालच में हिंदू धर्म को त्यागकर मुस्लिम धर्म अपनाने वाला विकास कोहली छह साल बाद फिर अपने धर्म में लौट आया। विकास का 30 दिसंबर को मनोहरपुर के आर्य समाज मंदिर में शुद्धीकरण कराया गया। 
विज्ञापन


देवबंद के मोहल्ला किला निवासी विकास कोहली ने बताया कि साल 2012 में उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। जून 2013 में उसका मोबाइल खराब हो गया था, जिसे दुरुस्त कराने वह एक दुकान पर गया था।
Trending Videos

दुकान पर  बैठे एक व्यक्ति ने उसे दूसरे धर्म की खूबियां बतानी शुरू कर दीं। कुछ दिन बाद उसने मकान दिलाने और शादी कराने का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा दिया।

इसके बाद उसने अपना नाम मो. मुस्तफा रख लिया। लेकिन छह साल बाद भी न मकान मिला और न ही बीवी। उम्र भी 33 साल से 39 साल हो गई।
विज्ञापन

उसने वापस हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। इसके बाद उसे धमकियां मिलने लगीं। वह हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह से मिला, जिन्होंने उसकी धर्म वापसी कराई। 

पेशे से ट्रक ड्राइवर विकास कोहली ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद उसके नाते रिश्तेदारों ने भी संबंध समाप्त कर लिए थे, लेकिन अब रिश्तेदारों और समाज ने भी अपना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें