फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मकान में चल रही थी असलाह फैक्टरी, दो गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 04:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में पुलिस ने असल फैक्ट्री का भंडाफोड़कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। देवबंद में घर के अवैध हथियार बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के तैय्यबपुर बडा गांव में पुलिस ने असलाह फैक्टरी का भंडाफोड किया है। मकान के अंदर फैक्टरी चल रही थी। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई देशी तमंचे, रिवाल्वर समेत हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपी पांच से 10 हजार रुपये में तमंचे और देशी रिवाल्वर बेच देते थे। एसपी देहात सागर जैन ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
 

एसपी ने बताया कि देवबंद पुलिस ने 23 जनवरी को तमंचे के साथ कोटला निवासी आसिफ को पकड़ा था। पूछताछ में बताया कि वह तैय्यबपुर बडा गांव से तमंचा खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि एक मकान के अंदर असलाह बनाने की फैक्टरी चल रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को मकान पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनकी पहचान तैय्यबपुर बडा गांव निवासी धनपाल सिंह और दानिश के रूप में हुई, जिस मकान में यह फैक्टरी चल रही थी, वह धनपाल के पिता तेल्लू सिंह के नाम पर है।

विज्ञापन


तीनों मिलकर हथियार बनाते थे। तेल्लू सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मौके से पांच तमंचे, एक देशी मस्कट, एक देशी रिवाल्वर, अधबने तमंचे, सात कारतूस और डि्रल मशीन व स्प्रिंग आदि बरामद किए।
 

तमंचे बनाने में माहिर है धनपाल और दानिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बेरोजगार है। दोनों को हथियार बनाने आते हैं। इसलिए उन्होंने यह फैक्टरी शुरू की। आरोपी इतने माहिर है कि कुछ घंटों के अंदर ही तमंचा तैयार कर देते हैं। इसके अलावा खोखा कारतूस भी रिफिल कर लेते थे। एक देशी तमंचा बनाने में 500 से एक हजार रुपये का खर्च आता है, जिसे वह पांच से दस हजार रुपये तक बेच देते थे। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था और उसे आपस में बांट लेते थे। पकड़े गए आरोपी दाशिन का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें