उत्तर प्रदेश के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर बजरी से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
उत्तराखंड थाना लक्सर के भरुनी गांव निवासी बिट्टू (37) मंगलवार को पत्नी संजो (32) व बेटी निधि (12) को बाइक पर लेकर थानाक्षेत्र के अंबोली गांव स्थित रिश्तेदारी में आ रहा था।
जब वह नागल जाने के लिए साखन नहर की तरफ घूमा तो पीछे से आए बजरी से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते दंपती की ट्रक के पहिये के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निधि सड़क पर दूर जाकर गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गई।