पश्चिमी बंगाल में बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर संसद में जाने को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। देवबंदी उलमा का कहना है कि मुसलमान सिर्फ मुसलमान से ही निकाह कर सकता है, किसी गैर से नहीं।
फिल्म अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां ने 19 जून को कारोबारी और अपने दोस्त निखिल जैन से तुर्की में शादी रचाई थी। वह चुनाव जीतकर पहली बार संसद भवन में पहुंची तो उनके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरा हुआ था। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इसको लेकर बहस छिड़ गई। इसी मामले को लेकर शनिवार को मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि नुसरत जहां ने जैन धर्म में उन्हीं के रीति रिवाज के अनुसार निखिल जैन से शादी की है। जबकि इस्लाम के नजरिये से देखा जाए तो मुसलमान सिर्फ एक मुसलमान के साथ ही शादी कर सकता है किसी गैर के साथ नहीं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम और सांसद होने के साथ साथ नुसरत जहां एक फिल्म अभिनेत्री भी हैं। मैं समझता हूं कि इनके लिए दीन और धर्म कोई मायने नहीं रखता है इसलिए वह जो चाहे कर सकते हैं। हमें उनकी जिंदगी में दखल नहीं देनी चाहिए।
बता दें कि नुसरत जहां ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/