फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फिर छाया घना कोहरा, आज से चलेंगी बफीर्ली हवाएं

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..रात 1.15 बजे बेगमपुल पर छाया कोहरा......संवाद
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस समय सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह फिर से घने कोहरे ने शहरवासियों को अपने आगोश में ले लिया। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप के दर्शन हुए।
विज्ञापन

सर्दी का सितम आने वाले दिनों में ओर भी बढ़ जाएगा। मेरठ समेत आसपास के जिलों में कोहरा परेशान कर रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शीत लहर के साथ घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। शीतलहर की गति अगले दो दिन ज्यादा रहने की संभावना है।

लाल श्रेणी में पहुंची मेरठ की हवा, 331 दर्ज किया गया एक्यूआई
मोदीपुरम। दो दिन से कम चल रहा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से बढ़ रहा है। शुक्रवार को मेरठ की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स 331 दर्ज किया गया। एनसीआर क्षेत्र में स्मॉग का असर बढ़ने के चलते अभी प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। गंगानगर 284, जयभीम नगर 357, पल्लवपुरम 351, दिल्ली रोड 385, बेगमपुल 317 एक्यूआई दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा शुक्रवार को दिल्ली रोड प्रदूषित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..रात 1.15 बजे बेगमपुल पर छाया कोहरा......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..रात 1.15 बजे बेगमपुल पर छाया कोहरा......संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें