फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का वार जारी, जिले में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Sat, 03 Nov 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डेंगू
विज्ञापन

मेरठ में डेंगू का वार जारी है, जिससे लगातार बीमारी फैल रही है। छह और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। यह सभी जिले के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन


शनिवार को नए मरीजों में चिराग (11) निवासी खेड़ा सरधना, अयान (13) निवासी दतावली, जीवांश (1) निवासी कंकरखेड़ा और सचिन शर्मा (25) निवासी सिसौली हैं। इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे गए थे। वहां इनके खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

इनके अलावा जिला अस्पताल की लैब में मेरठ के दो मरीजों को पुष्टि हुई है। इनमें फिरोज (38) निवासी कांशी गांव और सोनू (28) निवासी इंचौली हैं। मेरठ में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 139 पहुंच चुकी है। जिनमें मेरठ में 94 और अन्य जिलों में 45 मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है। पिछले अक्तूबर माह तक ही 400 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिल चुके थे। 

वहीं, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत का कहना है कि मलेरिया विभाग लगातार फॉगिंग करा रहा है। इसका असर मच्छरों पर पड़ रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें