फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना सीएचसी में मिला डेंगू फैलाने वाला मच्छर का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना सीएचसी में मिला डेंगू फैलाने वाला मच्छर का लारवा
विज्ञापन

मवाना। अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. राजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को साफ सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर में डेंगू का मच्छर और लारवा मिले। अपर निदेशक ने सीएचसी प्रभारी को पानी एकत्र नहीं होने देने और फागिंग कराने के निर्देश दिए।
अपर निदेशक ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका चेक की। तीन लोग अवकाश पर मिले। इसके बाद सभी ऑफिस व वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। टीबी वार्ड में रोगियों और उनको दवाई आदि दिए जाने की जांच की। स्टाक रजिस्टर और दवाईयों की जांच की। सभी चिकित्सकों की ओपीडी के अलावा आई सर्जन से सर्जरी के बारे में जानकारी ली। उन्होेंने बताया कि बीते एक माह में 156 ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

बीते एक माह से खराब एक्सरे मशीन के लिए लिखकर भेजने को कहा। अल्ट्रासाउंड मशीन को बदलवाए जाने की बात कही। नव प्रसूता वार्ड में जाकर प्रसूताओं से ऑपरेशन और दवाओं के संबंध में पूछताछ की। आयुष्मान मित्र को बुलाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उन्होंने वार्डों में पंखों पर लगी धूल साफ कराने के निर्देश दिए।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार को निर्देश दिए कि बुखार के मरीजों की तुरंत जांच कराई जाए। मलेरिया, डेंगू के लिए लोगों को जागरुक करें। कहीं पर यदि अधिक रोगी मिलते हैं तो कैंप लगाकर जांच कराएं। टीम में अल्ताफ अली यूनिसेफ मंडलीय कोर्डिनेटर, गरिमा सिंह मंडलीय नोडल कोर्डिनेटर, प्रदीप कुमार मंडलीय अरबन सलाहकार, चंदन त्रिपाठी मंडलीय एकाउंट मैनेजर, कीर्ति त्रिपाठी कीट पतंग विशेषज्ञ आदि रहे।
विज्ञापन

फर्जी नर्सिंग होम चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
मवाना। नगर में नर्सिंग होम की बाढ़ सी आने पर अपर निदेशक ने कहा कि जो लोग गलत तरीके से नर्सिंग होम चला रहे हैं। उनकी शिकायत की जाए। तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। यदि प्राइवेट एंबुलेंस सीएचसी के बाहर मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएचसी के पास पर्याप्त एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें