डेंगू के 7 मरीज़ मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में डेंगू रुक नहीं रहा। लोग बुखार से तप रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को डेंगू के 7 नए मरीज मिले।
ये मरीज़ ब्रह्मपुरी, दौराला, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, मवाना, कंकरखेडा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में ड़ेंगू के 1144 मरीज़ मिले। देहात क्षेत्र से डेंगू से मरीजों की मौत की भी सूचनाएं आ रही हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं की स्थिति नियंत्रण में है।