-डीएम को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी 30 को करेंगे डीएफओ का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार के बढ़ते हमलों के विरोध में किसानों में उबाल बढ़ रहा है। गुलदारों को पकड़वाने को लेकर भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी, किसानों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। चेतावनी 30 को डीएफओ का घेराव करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत ने निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने, बिलाई चीनी मिल का बकाया भुगतान अविलंब दिलाया जाने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, खेतों में खड़ी फसलों को बेसहारा पशुओं से सुरक्षा, बढ़ते गुलदार से जनजीवन की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की।
कहा कि वन विभाग गुलदार को शीघ्र पकड़ने का काम करें, वरना 30 अगस्त से डीएफओ कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता नरेश कुमार, चौधरी पदम सिंह, सुमित नागर, चौधरी सतवीर सिंह, रामकुमार सिंह, गौरव चौधरी, योगेंद्र सिंह काकरान, परवेंद्र मलिक, मनोज कुमार, नसीम भाई, नरेश कुमार, सरदार जरनैल सिंह, अरुण कुमार, राहुल, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।