फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राणा सांगा पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल द्वारा राणा सांगा पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोगों में रोष है। भाकियू क्रांतिकारी के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि विरोध का कारण रामजी लाल सुमन का राणा सांगा को लेकर दिया गया विवादित बयान है। सुमन ने शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय की समीक्षा के दौरान कहा था कि बाबर को हिंदुस्तान राणा सांगा लाया था। इस बयान से क्षत्रिय समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान क्षत्रिय समाज ने सांसद से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने तहसीलदार अनुराग सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सांसद की सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग की।
राणा सांगा ने विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान दिया। कार्रवाई नहीं होने पर भाकियू क्रांतिकारी संगठन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा, महासचिव हनीफ राणा, यज्ञ दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष विशाल सोम, इरफान ठाकुर, असलम, जावेद अली, सुमित त्यागी, सुशील त्यागी, आदेश सोम, फहीमुद्दीन अंसारी, अमित, सतेंद्र सोम, गौरव प्रताप, सौरभ, संजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें