सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन में एनसीसी दिवस दबथुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। संस्थान
सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन में एनसीसी दिवस दबथुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।समारोह का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर और एडम ऑफिसर मेजर ऋजु रावत के निर्देशन में किया गया। एनसीसी अधिकारियों ने संगठन के गौरवशाली इतिहास, उद्देश्यों तथा राष्ट्र-निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए एनसीसी के मूल मंत्र एकता और अनुशासन को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।