फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना मिल ने किया 11 नवंबर तक का गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना चीनी मिल ने नए पेराई सत्र का 29 अक्तूबर से 11 नवंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान मय एडवाइज 47.23 करोड़ संबंधित समितियों को भेज दिया है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद कुमार बालियान ने बताया कि मवाना चीनी मिल ने 11 नवंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल इस वर्ष 25 नवंबर तक कुल 28.20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी सट्टा नीति के अनुपालन में चीनी मिल को निर्धारित हाड़ों पर शुद्ध वजन के अनुसार ही क्षेत्र के किसान गन्ना आपूर्ति करें। आज चीनी मिल के गन्ना यार्ड में गन्ने से लदे ट्रकों के पीछे लाल कपड़ा लगाकर एवं ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान मवाना परिक्षेत्र के सर्किल आफिसर प्रमोद बालियान द्वारा चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें