फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की गाड़ी में तोड़फोड़, हाथापाई में ड्राइवर घायल

Sun, 15 Oct 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में विवि गेट पर जब सैकड़ों वकील धरना देकर बवाल कर रहे थे। उसी समय भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा अपनी गाड़ी से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए। इस बीच वकीलों ने भाजपा नेता की गाड़ी रोक ली और जबरन गाड़ी पर चढ़कर तोड़फोड़ कर दी। वकीलों ने कई बार गाड़ी को पलटने की कोशिश की। वकीलों ने भाजपा नेता की गाड़ी के पहियों की हवा भी निकाल दी। बाद में भाजपा नेता को दौड़ा लिया। विनीत शारदा का कहना उन पर वकीलों ने नहीं बल्कि सपा, बसपा और कांग्रेस के गुर्गों ने हमला किया है। वह वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच का समर्थन करते हैं। हाथापाई में ड्राइवर रविंद्र भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दूसरे जिलों से भी मंगाई फोर्स
वकीलों के बवाल को देखते हुए बाहर के जिलों से भी फोर्स मंगानी पड़ी। विवि के बाहर और अंदर सात एडिशनल एसपी, 16 सीओ, 25 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी आरआरएफ/ पीएसी, और 800 स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात किए गए। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर लगाई गई थी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें