सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। प्राधिकरण की टीम ने करीब 107 बीघा क्षेत्रफल वाली पांच अवैध काॅलोनियों में बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि जनता रोड पर करीब 15 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बनाने हेतु डिमार्केशन एवं मिट्टी भराव का कार्य, मुख्य रोड ग्राम चक सैद रजा पर लगभग 40 बीघा भूमि को कॉलोनी के रूप में विकसित करते हुए भूमि को समतल करना, भराव आदि कार्य को ध्वस्त किया गया। जनता रोड के गांव ग्राम तिपरपुर में लगभग 2.26 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग हेतु सडकों का डिमार्केशन कर मिट्टी डालने का कार्य और मां शाकंबरी कॉलोनी बरौली रोड पर करीब नौ बीघा जमीन में अवैध प्लाटिंग हेतु सडकों, चार दुकानों के निर्माण कार्य पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा भी कार्रवाई की गई।