फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल ध्वस्त करना गलत : इकरा

Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गांव भोजपुर में ग्रामीणों से बात करती कैराना सांसद इकरा हसन। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
चिलकाना। गांव भोजपुर तगा पहुंची कैराना सांसद इकरा हसन ने धर्मस्थल के ध्वस्तीकरण के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मिलकर प्रकरण में राहत दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार शाम कैराना सांसद इकरा हसन जिले में अधिकारियों से मिलने के बाद गांव में पहुंचीं। ग्रामीणों से मिलकर उन्हें राहत भरी खबर मिलने का आश्वासन दिया।
सांसद इकरा हसन ने कहा कि वह जिला अधिकारी, एसडीएम सदर तथा जिला पंचायत के अधिकारियों से मिली हैं। उन्होंने जिला अधिकारी से बात कर बताया कि सात मई 2025 को एक नोटिस मस्जिद कमेटी के लोगों को दिया गया था। जिस पर ग्रामीणों ने कार्य न करने की सहमति जता रखी थी।
जिलाधिकारी ने उस नोटिस को भी सांसद को दिखाया। उन्होंने बताया कि उस नोटिस के मिलने के बाद भी जब लगातार कार्य जारी रहा, तो इस आदेश के अनुसार ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई करने की वह निंदा करती हैं।
विज्ञापन

प्रशासन को ध्वस्तीकरण नहीं करना चाहिए था। पहले ग्रामीणों से वार्ता करनी चाहिए थी। सांसद ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में ग्रामीणों को एक राहत भरी सूचना प्राप्त होगी। कैराना विधायक नाहिद मुनव्वर हसन ने ग्रामीणों से कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि ध्वस्तीकरण के समय में लोगों ने शांति बनाए रखी। इस दौरान चौधरी साजिद, सैयद अजमत, जाबिर हसन, पूर्व प्रधान नाजिम, अब्दुल वाजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें