दौराला। टोल प्लाजा के पास शनिवार को पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रवीण निवासी डबल स्टोरी फेस-2, एसडीएस के रूप में हुई है।
प्रवीण बाइक से किसी काम से रहा था। जैसे ही वह टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीण सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है।