श्रीपाल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी श्रीपाल उर्फ साधु की हत्या के मामले में परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
जानकारी हो कि भामौरी गांव निवासी श्रीपाल को कांधला निवासी एक युवक इंचौली कहकर अपने साथ ले गया था। उसके बाद ई-रिक्शा के साथ ही कांधला ले गए। मंगलवार तक घर न लौटने पर श्रीपाल के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। कांधला के एक युवक की निशानदेही पर ई-रिक्शा व श्रीपाल का शव पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।