फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 50 हजार रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। बहनोई ने 50 हजार रुपये नहीं देने पर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। बीच रास्ते में उसे रोककर उसके साथ छेड़खानी की और विरोध पर मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत एसएसपी से की है। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना भावनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी बहन ने अपनी मर्जी से 10 वर्ष पूर्व अपने प्रेमी आकाश कौशिक निवासी गांव रछौती से शादी की थी। इसके बाद से दोनों से उनका कोई वास्ता नहीं रहा। आरोप है कि बहन के पति ने उसके व्हाट्सएप अकाउंट से डीपी अपने मोबाइल में सेव कर ली और अन्य जगह से उसके फोटो चोरी कर लिए। इसके बाद गलत ढंग से फोटो एडिट कर दिए। अब 50 हजार रुपये रूपये की मांग कर रहा है। नहीं देने पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी कर मारपीट की। मुंडाली थाने पर शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसएसपी मेरठ से महिला ने शिकायत की है। थाना प्रभारी मुंडाली दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश कौशिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें