फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फैक्टरी से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी महिला ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजकर फैक्टरी संचालक पर गंदगी व प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

भावना चौहान ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि उनकी कृषि भूमि नहर के समीप है। जिसमें बीते 15 वर्षों से वह खेती करते आ रहे हैं। बीते दो वर्ष से एक केमिकल फैक्टरी यहां संचालित हो रही है। इसके दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। फैक्टरी से निकलने वाला जहरीला धुआं व रसायन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सांस लेने में परेशानी व त्वचा रोग आदि बीमारियां फैल रही हैं और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। प्रदूषण से फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है। पशुओं में भी बीमारी फैल रही है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फैक्टरी का निरीक्षण कर प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें