बंद पडे एटीएम को चालू कराने की मांग करते लोग। ( फलावदा)
फलावदा। कस्बे में स्थित केनरा बैंक का एटीएम बूथ कई महीनों से बंद पड़ा है। लोगों को एटीएम से पैसा निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही एटीएम बूथ चालू करने की मांग की है।
कस्बे में पैंठ बाजार में केनरा बैंक की शाखा है। केनरा बैंक शाखा पर पैसे का लेनदेन करने में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं केनरा बैंक द्वारा शाखा के बाहर लगाए गए एटीएम बूथ करीब छह महीने से बंद पड़ा है। ग्राहक कालूराम, मुनीष, पिंटू, अतुल कुमार आदि का कहना है कि बैंक में लंबी लाइन होने के कारण रुपये निकालने में दिक्कत होती है। उपभोक्ता बैंक द्वारा लगाए गए एटीएम बूथ से पैसा निकाल लेते थे लेकिन अब काफी दिनों से एटीएम बूथ पर ताला लगा हुआ है। बैंक प्रबंधक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ना हीं एटीएम को चालू कराया है। बैंक प्रबंधक राजीव का कहना है कि किसी व्यक्ति ने बैंक का कुछ पार्ट्स तोड़ दिया है। इस कारण एटीएम चालू नहीं है। दूसरा एटीएम लगवाने के लिए लिखा गया है। जल्द ही एटीएम को चालू कराया जाएगा।