फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इलेक्ट्रिक बसें दोबारा चलाए जाने की मांग

विज्ञापन
आर एम से मिलते पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि बसों के संचालन के संबंध में। (स्त्रोत स्वयं) मवा
विज्ञापन
मवाना। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक से मिले। उन्होंने मेरठ से मवाना-हस्तिनापुर के धार्मिक स्थलों के लिए वातानुकूलित रोडवेज बस एवं इलेक्ट्रिक बसों को दोबारा चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पूर्व में चलाई गई इलेक्ट्रिक बसें केवल मेरठ महानगर सीमा क्षेत्र में ही चलाए जाने का नियम है। इस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि हस्तिनापुर धार्मिक एवं पौराणिक स्थल है। इस मार्ग पर इन बसों को शासन स्तर से स्वीकृत कराकर दोबारा चलवाए जाने की व्यवस्था जनहित में कराएं। हस्तिनापुर से किला परीक्षितगढ़, किठौर, गंगा घाट गढ़मुक्तेश्वर के रास्ते गजरौला होते हुए लखनऊ तक वातानुकूलित बसें चलवाए जाने की मांग की। उनके साथ शिक्षक नेता चौधरी नरेशपाल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें