दौराला- बीडीओ को गांव का नाम बदलने के लिए ज्ञापन देते पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मोहम्मदपुर गांव के ग्रामीणों के साथ दौराला ब्लॉक पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव का नाम गोविंदगढ़ रखने की मांग की। पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीण ब्लॉक पहुंचे। बताया कि मोहम्मदपुर गांव में अधिकांश परिवार सिखों के है। यहां एक गुरुद्वारा व दो मंदिर हैं। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण कई वर्ष से गांव का नाम गोविंदगढ़ रखने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। शुक्रवार को उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से गांव का नाम बदलने की मांग की। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, आशीष, पंकज, जसवीर, कुलदीप, संजित, विजयपाल, कर्मवीर, भंवर सिंह, सचिन, संजीव, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।