फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि गुरु शंकराचार्य तपोस्थली से अवैध कब्रिस्तान हटाने की मांग, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। आदि गुरु शंकराचार्य तपोस्थली नंगलामल से अवैध कब्रिस्तान हटाने और अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज ने
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने शिकायत पत्र में लिखा है कि नंगलामल में आदि गुरु शंकराचार्य की तपोस्थली है, जिसमें शंकराचार्य का मंदिर, टीला, सरोवर एवं समाधियां हैं। प्रशासन की रिपोर्ट में हिंदू संत समाधि लिखा है। इसके एक भाग पर गांव मऊखास का कब्रिस्तान है, जिसे हटवाने की मांग छह माह से चल रही है। इससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है।
एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने उन्हें 15 दिन के लिए एक सुरक्षाकर्मी भी दिया था। इसके बाद यह कहकर सुरक्षाकर्मी हटा लिया गया कि काम साधु संतों की सुरक्षा करना उनका काम नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मांग की है कि तपोस्थली से अवैध कब्रिस्तान हटाया जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह 28 जुलाई की सुबह 11 बजे तपोस्थली पर आमरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें