फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोभायात्रा के लिए पुलिया सुचारु कराने की मांग

विज्ञापन
एआईएमआईएम के कार्यकर्ता एसडी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा के लिए थाने के सामने की पुलिया को सुचारु कराने आदि की मांग की है।
विज्ञापन

एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पूरे भारतवर्ष में धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इसके तहत मवाना खुर्द स्थित बाबा साहब की मूर्ति स्थल का सौंदर्यीकरण कराए जाने और नगर में निकलने वाली शोभायात्रा के लिए थाने के पास बन रही पुलिया को मंगलवार के दिन यात्रा निकालने के लिए सुचारु कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, तैयब अली, दिलशाद अंसारी, महमूद शेख, शाहकमर, नईम मलिक, असद सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें