फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क का तल पूर्व की भांति रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव पाली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को पत्र दिया। जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव में कराए जा रहे सड़क निर्माण में सड़क का तल पूर्व की भांति रखने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों पत्र कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी। जिसमें गांव में नव निर्माणाधीन सड़क का तल वर्तमान तल से ऊपर उठाकर नहीं किए जाने की मांग की गई थी। इंटरलाकिंग सड़क को उखाड़कर नव निर्माण कराया जाना जनहित में उचित रहेगा। क्योंकि आबादी में आरसीसी सड़क अपने उद्देश्य की पूर्ति करती है। मकानों में जलभराव नहीं होगा और न ही सड़क पर जलभराव होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा शिकायत का निस्तारण घुमा फिराकर मुख्य बिंदू तल से हटकर अपनी सुविधानुसार तल को बिना स्पष्ट किए शिकायत की निस्तारण आख्या दे दी। पत्र में आख्या पर पुन: विचार करते हुए सड़क का तल पूर्व की भांति रखे जाने की मांग की है। पत्र देने वालों में सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार, सोमपाल सिंह, टोनी, ऋषिपाल, वरुण सिंह, राजेंद्र सिंह आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें