मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज का प्रतिनिधिमंडल डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मिला। उन्होंने ज्ञापन देकर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शिरोमणि बाबा शाहमल की स्मृति में उनकी प्रतिमा मेरठ संग्रहालय में स्थापित करने की मांग की। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में किसी बड़े पार्क या किसी विशेष सड़क का नाम बाबा शाहमल के नाम पर करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रणसिंह तोमर, सोहनवीर बालियान, राजपाल मलिक, सीपी सिंह तेवतिया, बलराज सिंह, सुशील ढ़ाका आदि मौजूद रहे। संवाद