मेरठ। सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय में शनिवार को एक बैठक हुई। महापौर हरिकांत अहलूवलिया ने इसकी अध्यक्षता की। यह बैठक सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच आयोजित की गई थी। अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद ने कई मांगें रखीं। इनमें सफाई कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी, वर्दी और बीमा बढ़ाना शामिल था।
विज्ञापन
महापौर ने कुछ मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कुछ मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने की बात कही। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी कराने के लिए दस दिन पहले हंगामा किया था। तब अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की बैठक कराने का आश्वासन दिया था। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त और श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।