मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर लोकसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में श्मशान घाटों के सुदृढ़ीकरण एवं नए निर्माण कार्यों के लिए विशेष बजट स्वीकृत करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार गांवों के श्मशान घाटों की स्थिति पर चिंता जताई गई है। कई स्थानों पर चारदीवारी, टीन शेड एवं अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। इससे ग्रामीणों को बारिश के समय अधिक कठिनाई होती है। उन्होंने मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक सुव्यवस्थित श्मशान घाट का निर्माण या सुदृढ़ीकरण कराया जाए। संवाद