फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग बेटी के हत्यारे को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दिल्ली में नाबालिग बेटी साक्षी की चाकू व पत्थर से वार कर हत्या के मामले में आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निकिता शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ कट्टरवादी मानसिकता रखने वाले लोग नाम व धर्म बदल कर दूसरे धर्म की मासूम बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं। इस कारण बहन बेटियां नरक की जिंदगी जीने को मजबूर होती हैं। पिछले दिनों दिल्ली में साहिल नाम के हत्यारे ने नाबालिग बेटी साक्षी की चाकू से गोदकर व पत्थर से बुरी तरह कुचल कर हत्या कर दी। ज्ञापन में मांग गई कि धर्म छिपाकर दूसरे धर्म की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने वाले लोगों के खिलाफ संसद में कड़ा कानून बने। इस तरह का अपराध करने पर उन्हें फांसी की सजा हो। नाबालिग साक्षी के हत्यारे साहिल के केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। इस मौके पर रोहित बजरंगी, विक्रम सिंह, प्रवेश कुमार, गुरदास रोहिल्ला व सुरेश कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें