सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस और कॉलेज स्टाफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर व संचालन राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित टैब्लो, झांकियां एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों को गांधी और शास्त्री के आदर्शों की याद दिला गए। कार्यक्रम में डॉ. अशोक सोम, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अंकुर शर्मा और महेश पालीवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके विचारों तथा समाज में उनके योगदान पर विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया।