मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एक्सटेंशन कैंपस को जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत को संचालित करने वाले जाट शिक्षा सभा ने चौधरी अजित सिंह विश्वविद्यालय बड़ौत के नाम से बनाने की मांग उठाई है। जाट शिक्षा सभा बड़ौत के अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह और मंत्री मोनिका राणा ने सीसीएसयू की कुलपति को पत्र लिखकर कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कार्य परिषद द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को विस्तारित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसके लिए भूमि की आवश्यकता है जहां नया कैम्पस बनाया जा सकें।
जनता वैदिक कालेज बड़ौत के पास लगभग 200 बीघा कृषि भूमि और बड़ौत नगर के मध्य लगभग 400 बीघा का कैंपस है, जिसमें सभी संकाय निर्मित है। उनकी प्रबंध समिति द्वारा भी विगत वर्षों में किसान राज्य विश्वविद्यालय बड़ौत बनाए जाने का प्रस्ताव पूर्व में सरकार को दिया गया था। संवाद