सरधना। तहसील क संपूर्ण समाधान दिवस में श्री मुक्ति धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्मशान घाट से जुड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील में शनिवार को श्री मुक्ति धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रार्थना देकर श्मशान घाट से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि सरधना-दौराला रोड से श्मशान स्थल तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रस्ट ने मांग की कि इस मार्ग का समुचित भराव कराकर मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत पत्र में श्मशान स्थल की चारदीवारी और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाने की मांग भी की गई है। जानकारी के अनुसार, इस शिकायत पर नगर पालिका से शासन द्वारा अनुमानित लागत मांगी गई थी, जो अब तक प्रेषित नहीं की गई है। ट्रस्ट ने प्रशासन से अनुरोध किया कि आवश्यक बजट प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजा जाए, ताकि कार्य प्रारंभ हो सके। ज्ञापन देने के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन त्यागी, मंगू प्रधान, नीरज गुप्ता, संदीप शर्मा, वीरेंद्र सैनी, बृजेश अग्रवाल, कमलेश पालीवाल, पवन सिंह रहे।