मेरठ। पूर्व विधायक योगेश वर्मा व महापौर सुनीता वर्मा को बसपा से निलंबित किए जाने के बाद पार्टी में आंतरिक गतिरोध बढ़ गया है। पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी मोहम्मद यूनुस सैफी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र भेजकर पार्टी हित में तत्काल निलंबन वापस लेने की मांग की है।
बसपा के पूर्व जिला प्रभारी ने तत्कालीन जिलाध्यक्ष मोहित कुमार जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि मोहित जाटव के भड़काने पर ही कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का पुतला फूंका था। जो लोग पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं, उन्हें पूर्ण सम्मान मिलना चाहिए। गौरतलब है कि मोहित जाटव की शनिवार को बसपा में वापसी हो गई थी।