मेरठ। सीसीएसयू में एमए होम साइंस सत्र 2025-26 की छात्रा आयशा ने आंतरिक अंकों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुलपति को प्रार्थना-पत्र दिया। इस मामले की जांच कराने की मांग की गई। छात्रा का कहना है कि पूरे सत्र के दौरान उसकी नियमित उपस्थिति रही। उसने सभी असाइनमेंट, प्रायोगिक कार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां समय पर पूरी कीं। इसके बावजूद उसे अपेक्षा से काफी कम आंतरिक अंक दिए गए। इससे उसकी मेरिट प्रभावित हुई और वह गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हो गई। प्रार्थना-पत्र में छात्रा ने कहा कि कम आंतरिक अंकों के कारण उसे मानसिक एवं शैक्षणिक क्षति हुई है। संवाद