मेरठ। मुल्हैडा निवासी प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विद्युत पोल बदलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव में मुख्य बाजार में स्थित उनके आवास के पास ही बिजली का पोल लगा है। पोल जर्जर हालत में हो चुका है और उनके घर के ऊपर झुका हुआ है। उसकी लाइन भी घर के ऊपर आ रही है। इसे लेकर उन्होंने क्षेत्र के बिजलीघर और अधिशासी अभियंता को भी पत्र दे रखा है लेकिन पोल नहीं हटा है। विभाग में वह पांच हजार रुपये पोल के लिए भी जमा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पोल नहीं हटने के कारण घर का निर्माण कार्य भी नहीं हो रहा है और किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने जल्द से जल्द पोल बदलवाए जाने की मांग की है। संवाद