मेरठ में ब्राह्मण वर्ग से ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। इस बाबत अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शहर में होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके माध्यम से कहा गया है कि उप्र में ब्राह्मण 14 प्रतिशत से अधिक है जो कि शत प्रतिशत भाजपा का वोटर है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग की गई है कि इस सूरत में यूपी का मुख्यमंत्री ब्राह्मण को ही बनाया जाए।