फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में हुई दो दोस्तों की मौत की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान दौराला क्षेत्र में हुआ था हादसा
विज्ञापन

- एक मृतक के भाई की ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे तीन दोस्तों के साथ आठ अगस्त को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद अब दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की मांग उठी है। परिजनों ने शुक्रवार को हादसे की रिपोर्ट दौराला थाने में दर्ज कराई है। हादसे में मौके पर एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।
दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी प्रशांत सिंह ने दौराला थाने में अपने भाई राज और देवा की मौत की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें हादसे की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताते हुए पुलिस से यह भी जांच करने का अनुरोध किया है कि दुर्घटना में किसी अन्य वाहन अथवा व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। तहरीर में घटनास्थल का निरीक्षण कराने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसे में बाइक सवार राज की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसका साथी देवा गंभीर रूप से घायल हुआ था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरे साथी साजन को भी गंभीर चोटें आई थीं। सीओ शिव ठाकुर का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और किसी अन्य वाहन की संभावित भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें