फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलमंत्री से की बिजनौर-मेरठ रेलवे लाइन की मांग

Fri, 26 Jul 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। सांसद चंदन चौहान ने रेलमंत्री से चंदक रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों के ठहराव, दिल्ली-कोटद्वार के लिए नई रेलगाड़ी चलाने, बिजनौर-मेरठ वाया हस्तिनापुर रेलवे लाइन जल्द बिछवाने की मांग की। इस संबंध में सांसद ने रेलमंत्री को पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

सांसद चंदन चौहान ने कहा कि जिला मुख्यालय समेत जनपद से दिल्ली के लिए रेल सेवा कम है। मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन देर रात्रि में बिजनौर पहुंचती है। दिल्ली से से रात्रि दस बजे चलकर दो बजे बिजनौर पहुंचती है। यह समय सारिणी व्यापारी वर्ग, आम जनता, यात्रियों के परेशानी एवं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक नई एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वाल कोटद्वार से नई दिल्ली तक चलाई जाए, जो कि प्रात काल पांच बजे तक जो दिल्ली दस बजे तक पहुंच जाए, सायंकाल पांच बजे दिल्ली से चलकर रात को दस बजे वापस आ जाए। कई स्टेशन से जुड़े इस रेलवे लाइन के 50 लाख से अधिक आबादी को लाभ पहुंचेगा।

- चंदक रेलवे स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव
- सांसद चंदन चौहान ने रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में चंदक रेलवे स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव करवाने की मांग की। रेलवे स्टेशन चंदक पर 13151 अप, वी 13152 डाउन, 14089 अप, 14090 डाउन, 15011 अप, 15012 डाउन रेलगाड़ी के ठहराव के लिए अनुरोध किया है। क्षेत्रवासियों की सुगम रेल यातायात के लिए यह आवश्यक है।
विज्ञापन


- बिजनौर मेरठ वाया हस्तिनापुर, दौराला रेलवे लाइन का उठाया मुद्दा
लोकसभा सांसद चंदन चौहान रेल मंत्री के सम्मुख अन्य मांगों के अलावा बिजनौर-मेरठ दिल्ली वाया हस्तिनापुर, दौराला नई रेलवे लाइन बिछाकर ट्रेनें चलवाने पर भी चर्चा की है। सांसद ने कहा कि मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन अहम है। सर्वे आदि कार्य हो हो गया है। उन्होंने उक्त रेलवे लाइन अतिशीघ्र बिछाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें