फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर घाट व पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, सांसद प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सरधना। सांसद प्रतिनि​धि को ज्ञापन सौंपते निजाम अंसारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी के नेतृत्व में नगर के लोगों ने दौराला रोड स्थित गंगनहर पुल और घाट के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई है। मंगलवार को नगर के लोगों ने सांसद हरेंद्र मलिक के प्रतिनिधि विशाल मलिक से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
निजाम अंसारी ने ज्ञापन में बताया कि इस घाट का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा, गणपति विसर्जन और चर्च मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। घाट की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि घाट और पुल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और नगर की धार्मिक पहचान को नई दिशा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगरवासियों ने सरधना गंगनहर, देवी मंदिर चौराहा, बिनौली चौराहा और संत चार्ल्स चौराहा पर हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य की स्वीकृति मिलने पर सांसद हरेंद्र मलिक का आभार व्यक्त किया। सांसद प्रतिनिधि विशाल मलिक ने बताया कि सभी स्थानों का चिह्नांकन कर लिया गया है। जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ललित गुर्जर, दीपक निराला, हकीम वसीम, शाहवेज अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें