फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शारदा रोड पर अमेरिकन इंस्टीट्यूट के शिक्षक अमित त्यागी को गोली मारने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि सरेबाजार हमला करना निंदनीय है। हमलावरों को गिरफ्तार करके उन पर रासुका लगाई जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक संघ सड़क पर उतरेगा। त्यागी ब्राह्मण सभा जागृति विहार के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और प्राइवेट स्कूल कॉलेज शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज त्यागी ने भी सीएम से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें