मेरठ। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शहर के 55 उद्यमियों को काफी लाभ मिला है। मेरठ के उद्यमियों को यूरोपियन देशों के अलावा एशियन देशों से भी आर्डर मिले। उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि उद्यमियों के पास बड़ी संख्या में इंक्वायरी भी हुई। टेक मैच हैंडलिंग इक्विपमेंट्स के स्टॉल के स्टॉल पर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। कंपनी के डायरेक्टर उदित जैन ने उन्हें अपनी नवीनतम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग मशीनों के बारे में बताया। ब्यूरो