फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इनामी अमित मरिंडा की गिरफ्तारी की मांग, डीजीपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश को पत्र लिखकर पच्चीस हजार रुपये के ईनामी बदमाश अमित मरिंडा के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है। विनीत चपराना ने पत्र में लिखा कि रजिस्टर्ड गैंग डी-155 के सरगना अमित मरिंडा पर 30 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अमित मरिंडा कई थानों से वांछित चल रहा है। इनाम घोषित होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी का मेडिकल थाना क्षेत्र में सीसीएसयू के सामने तेजस होटल है, जिसमें अवैध हथियार, हनी ट्रैप और अन्य अनैतिक कार्य होते हैं। तेजस होटल की भी गहनता से जांच की मांग की है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर गरीब लोगों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने वाले दलालों का सरगना भी अमित मरिंडा है, जिसकी गोपनीय जांच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें