फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी 2 अप्रैल को अपने घर से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसे एक विद्यालय के पीछे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों का विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। परिजनों का कहना है कि इस पर आरोपियों ने परिवार को डराने की कोशिश की और धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें